1 अक्टूबर कर्रेंट अफेयर्स विथ पीडीएफ|1 October Current Affairs With PDF |
"इस पोस्ट में हम 1 अक्टूबर से संबंधित जितने भी कर्रेंट अफेयर्स है उनको विस्तार से जानने की कोशिश करते है। आज के प्रतियोगिता भरे युग मे डेली हो रही घटनाओं ,योजनों ,पुरस्कार, खिताब, हार-जीता, आदि से संबंधित परीक्षा में सवाल जरूर आते ही है । "
तो चलो आज का सेसशन शुरू करते है । 1) 1 अक्टूबर को कौंन से दिवस मनाया जाता है ?
अ) विश्व प्रौढ दिवस
ब) विश्व संगीत दिवस
स) राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्त दान दिवस
द) इनमे से सभी
द) इनमे से सभी
2) हाल ही में न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी जी को कौंन से पुरस्कार से सम्मानित गया है ?
अ) ग्लोबर गोलकीपर
ब) ग्लोबर मैन
स) विशिष्टता
द) इनमे से कोई नही
अ) ग्लोबर गोलकीपर
Note :- " बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउडेशन " ने भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया " स्वच्छ भारत अभियान " के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को " ग्लोबर गोलकीपर " पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
3) रामानुजन पुरस्कार 2019 किसे दिया जाएगा ?
अ) एडम हार्पर
ब) बिल गेट्स
स) नरेंद्र मोदी जी
द) इनमे से कोई नही
अ) एडम हार्पर
Note :- इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ वार्विक के सहायक प्रोफेसर एडम हार्पर को वर्ष 2019 का शस्त्र रामानुजन पुरस्कार देने की घोषणा कि गयी। यह पुरस्कार तमिलनाडु के "शस्त्र डीम्ड विश्व विद्यालय" द्वारा विश्व भर के उन 'गणितज्ञ' को पुरस्कृत किया जाता है जो 32 उम्र से कम हो।
4)हाल ही में वरिष्ट महिला राष्ट्रीय फ़ुटबॉल चैंपियनशिप किसने जीता है ?
अ) भोपाल
ब) मणिपुर
स) दिल्ली
द) रेलवे
ब) मणिपुर
Note :- अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में आयोजित वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप को मणिपुर ने रेलवे को 1-0 से हराकर यह खिताब जीता है. यह मणिपुर का 20वां राष्ट्रीय खिताब था।
इस मुकाबले में बाला देवी, 6 मैचों में 21 गोल करने के बाद टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्कोरर बनीं, जबकि पंथोय चानू को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का ख़िताब दिया गया।
5) हाल ही में किस राज्य ने "स्वच्छता ही सेवा अभियान" आयोजित की हैं ?
अ) छत्तीसगढ़
ब) महाराष्ट्र
स) झारखंड
द) मध्यप्रदेश
द) मध्यप्रदेश
Note :- मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्ध्दन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ती दिलाने के लिए 25 सितम्बर से 25 अक्टूबर तक " स्वच्छता ही सेवा अभियान " चलाया जायेगा।
6) हाल ही में भारत का दूसरा सबसे बड़ा ओवर ब्रिज कहाँ बनाया गया है ?
अ) पश्चिम बंगाल
ब) महाराष्ट्र
स) झारखंड
द) मध्यप्रदेश
अ) पश्चिम बंगाल
Note :- पश्चिम बंगाल के बर्दवान जंक्सन में बनाया गया है यह सबसे विशाल फोर-स्टे रेलवे ओवर ब्रिज है ,इस ब्रिज को बनाने के लिए रेल मंत्रालय और पश्चिम बंगाल के बीच 50:50 की साझेदारी हुईं । इसकी लागत 300 करोड़ है ,इसका उद्घाटन रेल मंत्री पीयूष गोयल करेगे।
7) हाल ही में किस पहला गौरी लंकेश राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
अ) रवीश कुमार
ब) अक्षय कुमार
स) सौरभ द्विवेदी
द) कोई नहीं
अ) रवीश कुमार
Note :- वरिष्ठ पत्रकार और रैमॉन मैगसेसे पुरस्कार के विजेता, रवीश कुमार को पत्रकारिता के लिए पहला गौरी लंकेश राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार गौरी लंकेश मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है. यह पुरस्कार उन्हें स्वतंत्रता सेनानी एच.एस. डोरेस्वामी द्वारा दिया गया है.
8) हाल ही में चीन ओपन खिताब किसने हासिल किया है ?
अ) सायन मिर्झा
ब) कैरोलिना मारिन
स) पी. वी. सिंधु
द) ताई जू यिंग
ब) कैरोलिना मारिन
Note :- स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने रविवार को ताइवान की ताई जू यिंग को हराकर चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता।
9) हाल ही में विश्व पयर्टन दिवस कब मनाया गया ?
अ) 27 सितम्बर
ब) 20 सितम्बर
स) 22 सितम्बर
द) 30 सितम्बर
अ) 27 सितम्बर
Note :- विश्व पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत पर्यटन का महत्व और लोकप्रियता को देखते हुए की गई. इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करना है. लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन हर साल विश्व पर्यटन दिवस की थीम अलग-अलग रखता है. संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1980 से 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया. विश्व पर्यटन दिवस के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था।
10) हाल ही में किस बैंक ने प्रिवेंटिव विजिलेंस पोर्टल लॉन्च किया है ?
अ) पंजाब नेशनल बैंक
ब) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
स) बरोदा बैंक ऑफ इंडिया
द) देना बैंक
अ) पंजाब नेशनल बैंक
Note :- निवारक सतर्कता (प्रिवेंटिव विजिलेंस पोर्टल) का उद्देश्य बैंक के स्टाफ सदस्यों को प्रक्रियात्मक खामियों की जांच करने और अच्छी प्रथाओं को बढ़ावा देना है।